बरेली के इज्जतनगर स्थित रेलवे यांत्रिक कारखाने के कैरिज रिपेयर शॉप में शनिवार सुबह 10 बजे कोच की मरम्मत के दौरान आग लगने से महिला कर्मचारी निर्मला देवी झुलस गईं। निर्मला को इज्जतनगर मंडलीय रेलवे अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण वहां से उनको भोजीपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद काफी देर तक वहां अफरा-तफरी मची रही। घटना के विरोध में कर्मचारियों ने प्रशासन पर सुरक्षा बंदोबस्त की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार ने मामले की रिपोर्ट तलब की है।

loader

Trending Videos

मुख्य कारखाना प्रबंधक ने बताया कि शनिवार सुबह सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुबोध कुमार की देखरेख में कैरिज रिपेयर शॉप की लाइन नंबर तीन पर एसएलआर कोच की मरम्मत की जा रही थी। पेंट शॉप में तैनात निर्मला देवी (50) कोच में पीवीसी का काम कर रही थीं। कुछ कर्मचारी कोच की पेंटिंग कर रहे थे। निर्मला देवी ज्वलनशील रसायन से कोच के फर्श पर रबर व प्लास्टिक सीट चिपका रही थीं।

यह भी पढ़ें- Special Trains: त्योहारों पर सफर होगा आसान… दिवाली और छठ पूजा पर 20 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि कोच में अन्य कार्यों के साथ ही वेल्डिंग का काम भी चल रहा था। किसी तरह वेल्डिंग की चिंगारी निर्मला देवी तक पहुंच गई। कुछ ही सेकंड में केमिकल और निर्मला देवी के कपड़ों ने आग पकड़ ली। निर्मला के चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे कर्मचारियों ने उनको बाहर निकालकर मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। उनकी कमर के नीचे का हिस्सा काफी जल गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *