Fire broke out in a building of transport nagar in Lucknow.

– फोटो : amar ujala

विस्तार


राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सांई फार्मा की बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया और बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी और विकराल रूप से फैल गई जिससे इमारत में अंदर पांच लोग फंस गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने लोगों को साड़ी की रस्सी बनाकर रेस्क्यू किया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी तत्काल रूप से घटनास्थल पर पहुंचे और एफफस यूनिट द्वारा लैडर की सहायता से दो डिलीवरी लाइन से चार हौज फैला कर आग बुझाना शुरू किया।

इसी बीच मौके पर उपस्थित सरोजनीनगर फायर स्टेशन प्रभारी द्वारा बिल्डिंग में फंसे लोगों को गाइड करते हुए बिल्डिंग के पीछे से साड़ी की रस्सी बनाकर मोहम्मद आवेश, जाहिद अली, हुस्न आरा खातून, मोहम्मद जकरिया और सुन्दूस इरम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *