Fire broke out in a bus in Gosaiganj Lucknow.

टायर फटने से बस में लगी आग।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टोल से पहले बृहस्पतिवार सुबह टायर फटने से चलती बस में आग लग गई। साइड मिरर में लपटें व धुआं उठता देख चालक ने बस किनारे खड़ी कर दी। आनन-फानन यात्रियों को नीचे उतारा गया। उधर, आग की लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना पाकर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस जल चुकी थी। गोसाईंगंज के शाहजादे खेड़ा के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे चलती बस में आग लग गई। दिल्ली निवासी चालक राजेश शर्मा ने सूझबूझ दिखाते हुए बस किनारे लगाकर खड़ी कर दी।

बस पर सवार 42 यात्रियों को सकुशल सामान सहित उतारा गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस धू धू कर जलने लगी। यात्रियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी व अग्निशमन अधिकारी मामचंद बड़गुजर चार दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची।

दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन बस तब तक जल चुकी थी। बस के चालक राजेश ने बताया वह यात्रियों को लेकर दिल्ली से आजमगढ़ जा रहे थे तभी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बस का पिछला टायर फट गया और बस में आग लग गई। उधर, गोसाईंगंज पुलिस में दूसरी बस का इंतजाम कर सभी यात्रियों को आजमगढ़ भिजवाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें