{“_id”:”6700513f41706ae6a70c84e4″,”slug”:”fire-broke-out-in-clothes-warehouse-due-to-short-circuit-orai-news-c-224-1-ori1005-120611-2024-10-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े के गोदाम में लगी आग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:04 AM IST
Trending Videos
उरई। शॉर्ट सर्किट से कपड़े के गोदाम में आग लग गई। अंदर से आग की लपटों को देख आसपास के लोगों ने फायर टीम को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब पांच लाख का नुकसान हो चुका था। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह किराए के मकान में कपड़ों का गोदाम किए है।
Trending Videos
शहर कोतवाली क्षेत्र के गोपालगंज निवासी ओमप्रकाश गुप्ता गारमेंट्स का गोदाम रामलीला मैदान के आगे एक मकान में किराये पर लिए हैं। गुरुवार को गोदाम बंद कर वह चले गए थे। गुरुवार की रात गृहस्वामी पुष्पा देवी को लोगों ने गोदाम में आग लगने की सूचना दी। इस पर उन्होंने दमकल टीम व गोदाम मालिक ओमप्रकाश को इसकी जानकारी दी।
दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम में रखे सारे कपड़े जल चुके थे। गोदाम मालिक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह थोक का व्यापार करते हैं। जिले के साथ अन्य कई जिलों में उनके माल की सप्लाई होती है। त्योहार के समय होने से गोदाम में काफी माल रखा था। इससे उनका करीब पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।