अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Thu, 10 Oct 2024 12:39 AM IST

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग व एयरफोर्स की गाड़ियों ने छह घंटे में आग पर काबू पाया।


Fire broke out in Godrez Godown in Lucknow.

गोदाम में लगी भीषण आग।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


लखनऊ के मड़ियांव में बुधवार सुबह एक और इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में रखे एसी और फ्रिज के कंप्रेसर फटने से आग और विकराल हो गई। मौके पर 15 दमकल और दो एयर फोर्स की गाड़ियों से करीब छह घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

Trending Videos

 

कोलकाता निवासी पुलकित वैद्य ने मड़ियांव में भिठौली क्रॉसिंग के पास ग्रेट ईस्टर्न कंपनी का गोदाम किराये पर ले रखा है। गोदाम में गोदरेज और अन्य कंपनियों के फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी व कूलर रखे हैं। बुधवार सुबह करीब 10.40 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। हादसे से वहां हड़कंप मच गया।

गोदाम में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामानों के कंप्रेसर एक के बाद एक फटने लगे। अगल बगल के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने घटना की जानकारी दमकल को दी। दमकल ने 16 गाड़ी और दो एयरफोर्स के टैंकरों से आग पर करीब छह घंटे में आग बुझा ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें