इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार रात लगभग दो बजे गुजरने वाली किसी ट्रेन से इटावा-भरथना और साम्हो स्टेशन के बीच भरथना रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग संख्या 20-बी से पूर्वी आग बुझाने वाला एक सिलिंडर नीचे गिर गया। सूचना से रेल अधिकारियों में खलबली मच गई।
भरथना रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग संख्या 20-बी से पूर्वी ओर कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के किनारे एक आग बुझाने वाला फायर एक्सटिंग्विशर सिलिंडर पड़ा मिला। पोर्टर ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने फायर एक्सटिंग्विशर को कब्जे में लेकर मुख्यालय भेज दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया सुबह साढ़े चार बजे के आसपास मगध या हटिया एक्सप्रेस से फायर सिलिंडर गिरा था। सीएनडब्ल्यू विभाग को सौंप दिया गया है। जिस ट्रेन से मिसिंग होगा यदि वह ट्रेन जंक्शन पर रुकती है तो उसमें लगवा दिया जाएगा।
