कासगंज। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासगंज में मानक के अनुरूप अग्निशमन यंत्र नहीं मिले हैं। इसकी पुष्टि मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान हुई। इसको लेकर सोमवार को नोटिस जारी किया जाएगा। सीएमओ ने भी कार्रवाई की बात कही है।

झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुई 10 बालकों की मौत के बाद प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसे लेकर अग्निशमन विभाग ने रविवार को जिला अस्पताल व अशोक नगर सीएचसी में सुरक्षा के इंतजाम परखे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अग्निशमन के पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे।

इसे लेकर नोटिस जारी किया जाएगा, वहीं सीएमओ को भी पत्र लिखा जाएगा। सीएमओ को जानकारी मिली कि जिला अस्पताल और अशोकनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अग्निशमन सुरक्षा के मानक पूरे नहीं है तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। वहीं सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि अस्पताल में जननी सुरक्षा वार्ड सहित अस्पताल का तीस फीसदी हिस्सा ही अग्निशमन सुरक्षा के घेरे में है।

वर्जन

जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर में अग्निशमन सुरक्षा के मानक पूरे नहीं मिले हैं। संबंधितों को नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर अनुरोध किया जाएगा की मानक पूरे कराए जाएं। आरके तिवारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *