Fire In E-Bike Showroom Around 50 Bikes Has Destroyed in mathura

शोरूम में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के कोसीकलां में अग्रसेन नगर में इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम में सोमवार की रात भीषण आग लग गई। आग की लपटों में पूरा शोरूम धूं-धूं कर जल उठा। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। दमकल की चार गाड़ियों ने दो घटें में आग पर काबू पाया। आग से करीब 50 लाख की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका के पूर्व सभासद पवन बंसल का अग्रसेन नगर में घर के समीप ही इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम है। सोमवार की शाम को सभी कर्मचारी शोरूम बंद कर घर चले गए। बताते है कि ट्रिपिंग के चलते रात में एक बजे बिजली आई थी। माना जा रहा है कि तभी कोई फाल्ट या शार्ट सर्किट हुआ होगा। जिससे रात करीब 2 बजे शोरूम में आग लग गई। आग धीरे-धीरे पूरे शोरूम में फैल गई।

वहां से गुजर रहे लोगों ने शोरूम से लपटें उठते हुए देकीं तो इसकी सूचना शोरूम मालिक को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को काबू पाने में जुट गई। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा का पूरा शोरूम जलकर राख हो गया। 

शोरूम संचालक पवन बंसल के अनुसार शोरूम में लगभग 50 गाड़ियां थी। इसके अलावा दो दिन पूर्व पांच लाख के स्पेयर पार्टस भी आग की भेंट चढ़ गए। आग के कारण कितना नुकसान हुआ। इसकी फिलहाल सटीक जानकारी तो नहीं है, लेकिन लगभग 50 लाख के नुकसान का अनुमान है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *