Fire in operator's house, goods burnt



इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र में रोडवेज बस के परिचालक के घर में आग लग गई। इससे घर में रखे जेवरात व जरूरी कागजात जल गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। शिव विहार कॉलोनी निवासी सौदान सिंह इटावा डिपो में परिचालक के पद पर हैं। बुधवार की रात परिवार के लोग अपने-अपने कमरों में थे तभी अचानक मकान की पहली मंजिल से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग बढ़ गई। मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग बाल्टी में पानी लेकर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया। आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *