Firing entered the priest's house, three injured including an elderly woman

मारपीट में घायल राघीपुर निवासी पुजारी गोरखनाथ की पत्नी। 

अमेठी सिटी। मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज बेखौफ दबंगों ने रविवार देर रात एक पुजारी के घर हमला बोल दिया। दबंगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी और लाठियों से पीटकर पुजारी, उनकी पत्नी व बुजुर्ग मां को जख्मी कर दिया। आरोप है कि फायरिंग में मां को गोली लगी है। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। हमले के दौरान दबंगों ने बाइक, पिकअप सहित वाहनों को भी तोड़कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पुजारी ने छह नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने चार नामजद लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश कर रही है।

Trending Videos

गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के राघीपुर गांव के शक्तिपीठ दुर्गन भवानी धाम स्थित शिव मंदिर के पुजारी गोरखनाथ गिरि के घर पर रविवार की देर रात पुरानी रंजिश में गांव के 12 से अधिक दबंगों ने धावा बोल दिया। दबंगों ने फायरिंग कर परिवार पर लाठी-डंडों व धारदार से हमला कर दिया। हमले में गोली लगने से पुजारी की बुजुर्ग मां राजकुमारी जख्मी हो गईं। लाठियों के हमले में पुजारी व उनकी पत्नी माया देवी भी बुरी तरह जख्मी हो गईं। दबंगों ने बाइक, पिकअप आदि भी तोड़ कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों ने दो राउंड गोलियां चलाई हैं। हमले में घायल तीनों लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से बुजुर्ग राजकुमारी को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।

मामले में पुजारी ने छह नामजद व 10 अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस को जांच में दो कारतूस व एक हमलावर का मोबाइल भी मिला है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि घटना में शामिल वैभव विक्रम सिंह, निर्भय सिंह, विपुल सिंह व आकाश को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शनिवार को भी दबंगों ने बोला था हमला, नहीं हुई थी कार्रवाई

पुजारी गोरखनाथ गिरि के घर दबंगों ने शनिवार को भी हमला किया था। पुजारी के बेटे ने इस मामले में मुकदमा लिखाया था। आरोप था कि गांव निवासी विपुल सिंह सहित तीन लोगों ने उसके पिता गोरखनाथ की बुरी तरह पिटाई की। फिर घर पहुंचकर उसकी मां व दादी को गोली मारने की धमकी दी थी। कपड़े भी फाड़े थे। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की थी, लेकिन दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस उस दिन दबंगों पर सख्त कार्रवाई कर देती तो शायद दूसरी बार हमला करने की हिम्मत न पड़ती।

मारपीट में घायल राघीपुर निवासी पुजारी गोरखनाथ की पत्नी। 

मारपीट में घायल राघीपुर निवासी पुजारी गोरखनाथ की पत्नी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *