
दो पक्ष भिड़े।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात प्रधानी का उपचुनाव लड़ने वाले दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे ने फायरिंग की। हालांकि फायरिंग का कोई साक्ष्य दूसरा पक्ष नहीं दे सका। कुछ लोग वीडियो में डंडा लेकर गाली गलौज करते नजर आये। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना इमलिया सुल्तानपुर के हाजीपुर निवासी एजाज खां ने बताया कि रविवार को वह अपने घर के सामने दुकान पर खड़ा था तभी एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से काजी कमालपुर की तरफ से आया। उनके पास रुककर कहासुनी करने लगा और गाली देने लगा। गाली देने से मना किया तो जाते जाते बोला कि अभी वापस आ रहा हूं।
ये भी पढ़ें – इस रणनीति से अगड़े-पिछड़े में बंटे हिंदू समाज को साध रहे सीएम योगी, ये भाव जगाकर बड़ी लकीर खींचने का प्लान
ये भी पढ़ें – राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में तैनात 102 पुलिसकर्मी हटेंगे… इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला
पीड़ित ने बताया कि उसने फोन करके हाल ही में जीते ग्राम प्रधान जफर खां को बुलाया। पीड़ित अपनी पूरी बात प्रधान को बता ही रहा था। इतने में हाजीपुर निवासी शमशाद उर्फ छोटू व एक अन्य व्यक्ति ने देशी तमंचे से जान से मारने की नीयत से पीड़ित व प्रधान के ऊपर तीन बार फायर किया। गोली किसी को नहीं लगी। किसी तरह पीड़ित व प्रधान ने अपनी जान बचाई।
गोली की आवाज सुनकर गांव के काफी लोग इकट्ठा होने लगे। गांव के लोगों को आते देखकर शमशाद उर्फ छोटू जोर-जोर से चिल्लाते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
