Firing on block pramukh in Rudauli in Ayodhya.

ब्लॉक प्रमुख के आवास पर हुई फायरिंग।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


दो दिन पूर्व हुए विवाद की रंजिश में रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह के आवास पर शुक्रवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। आवास पर खड़े उनके वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह कैंट थाना क्षेत्र के बढ़ई पुरवा स्थित आवास पर शुक्रवार की सुबह फूल तोड़ रही थीं। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके आवास पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने घर के अंदर भाग कर अपनी जान बचाई तो हमलावरों ने उनके घर पर खड़ी कई लग्जरी गाड़ियों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गए।

ये भी पढ़ें – बसपा ने नौ उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, जानें – किसे, कहां से मिला टिकट

ये भी पढ़ें – पांच लोगों ने लूटी नाबालिग की आबरू, पहले अपहरण फिर सामूहिक दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह

थानाध्यक्ष संजय मौर्य ने बताया कि दो  दिन पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति सर्वजीत सिंह का खंडासा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। रुदौली निवासी भीम सिंह, अबू सराय निवासी सिंपल सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें