Firing on police team that went to attach history sheeters house, constable injured and referred to Kanpur

घायल सिपाही का उपचार करते चिकित्सक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कन्नौज जिले में विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धरनीधीरपुर नगरिया गांव में हिस्ट्रीशीटर के घर कुर्की करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में विशुनगढ़ थाने का सिपाही गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही को पहले छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर वहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

सोमवार को विशुनगढ़ थानाध्यक्ष पारूल चौधरी पुलिस टीम के साथ धरनीधरपुर नगरिया गांव के हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव के घर कुर्की करने के लिए गई थी। तभी हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान विशुनगढ़ थाने के सिपाही सचिन राठी की जांघ पर गोली लग गई।

जो जांघ को चीरती हुई पार निकल गई। गोली लगने से सिपाही घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। आनन-फानन में पुलिस कर्मी उसे सौ शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया। टीम कानपुर लेकर जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *