
घायल अजय
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार की देर शाम बच्चों के विवाद में दो परिवार आमने सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट होने लगी। देखते ही देखते गोलियां चलने लगीं। गोली लगने से एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए। घटना से गांव में दहशत फैल गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शेरगढ़ थाना क्षेत्र के अगर याला गांव की है।
