फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक पद की पदोन्नति प्रक्रिया के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कुल 3234 शिक्षकों में से निर्धारित काउंसलिंग के बाद 2626 ने ही पत्रावलियां जमा कराईं, जबकि 608 शिक्षकों की पत्रावलियां जमा नहीं हो सकीं।

प्राथमिक विद्यालयों के ग्रामीण नौ ब्लॉकों के 1785 में से 1551 ने पत्रावलियां दीं व 234 शेष रहीं, जबकि नगर फिरोजाबाद व शिकोहाबाद के 56 में से 42 ने जमा कीं व 14 बचीं। उच्च प्राथमिक में ग्रामीण क्षेत्र के 1315 में से 983 ने पत्रावलियां जमा कराईं व 332 शेष रहीं, वहीं नगर फिरोजाबाद व शिकोहाबाद के 78 में से 50 ने जमा कीं व 28 बचीं।

प्राथमिक में फिरोजाबाद ब्लॉक में 48 व टूंडला में 44 तथा उच्च प्राथमिक में टूंडला में 67, फिरोजाबाद में 65 व नारखी में 58 पत्रावलियां शेष हैं। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार पदोन्नति प्रक्रिया जारी है और शेष शिक्षकों से संपर्क कर पत्रावलियां जमा कराने व नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद



Source link