{“_id”:”673b94a9da547351240ac574″,”slug”:”firozabad-team-became-the-winner-by-defeating-moradabad-by-six-wickets-orai-news-c-224-1-ori1005-122307-2024-11-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: मुरादाबाद को छह विकेट से हराकर फिरोजाबाद की टीम बनी विजेता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित यशोदानंदन सिरोठिया स्टेट चैंपियन लीग का फाइनल मैच मुरादाबाद और फिरोजाबाद के बीच हुआ। फिरोजाबाद की टीम यह मुकाबला 6 विकेट से जीत कर स्टेट लीग की चैंपियन बनी।
मुरादाबाद ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मुरादाबाद की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन बनाएं। जिसमें मतीन खान ने 41 गेंद में 41 रन बनाए। फिरोजाबाद के गेंदबाज हमज़ा ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए। फिरोजाबाद की टीम ने लक्ष्य 17.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया जिसमें कप्तान तनिष्क यादव ने 55 गेंद का सामना करते हुए 95 रन की शानदार पारी खेली। जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल थे। कुशल यादव ने 3 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
पुरस्कार वितरण में यूपीसीए के पूर्व सचिव और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर युद्धवीर सिंह ने डीसीए द्वारा कराए जा रहे आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि नियमों का पालन करते हुए जालौन जोन को कम से कम बोर्ड के अंडर 19 के मैच की मेजबानी करने का मौका मिले। प्रमुख सचिव व डीसीए के अध्यक्ष्य के रविंद्र नायक ने भी खिलाड़ियों से नियम और संयम में रहकर अपने खेल और अपनी पढ़ाई को महत्व देने को कहा।
इस दौरान एमएलसी रमा निरंजन के प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने डीसीए को दस लाख रुपये की सहायता राशि के लिए पत्र डीसीए को दिया। डीसीए के संस्थापक श्यामबाबू ने वर्ष 55 वर्ष पुरानी डीसीए की प्रगति और क्रिकेट के प्रति किए गए संघर्ष और प्रयास पर जानकारी दी। विजेता फिरोजाबाद टीम के कप्तान तनिष्क यादव को विजेता ट्रॉफी के साथ 35 हजार रुपये, और सभी खिलाड़ियों को ट्रैक शूट व उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी और 25 हजार ट्रैकशूट, प्रमुख सचिव और यूपीसीए के युद्धवीर सिंह ने प्रदान किया। इस दौरान कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, विकास कुमार, प्रदीप सिरोठिया, सुरेश निरंजन भैया जी, संदीप सेंगर, सौरभ पाठक, अनिल आदि रहे।
