संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish

Updated Thu, 12 Sep 2024 06:03 PM IST

सुल्तानपुर सराफा डकैती कांड के पांचों आरोपियों को हिरासत में भेज दिया गया है। मास्टरमाइंड विपिन सिंह की रिमांड बृहस्पतिवार शाम को समाप्त हो रही थी।



Five accused of Sultanpur robbery case presented in court.

आरोपियों को हिरासत में भेजा गया।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


सुल्तानपुर में करीब 15 दिन पूर्व हुई सराफा व्यवसायी के यहां डकैती के मामले में पुलिस ने जिन चार आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया था बृहस्पतिवार को उन्हें दीवानी न्यायालय में कोर्ट में पेश किया गया।

Trending Videos

वहीं, पिछले 5 दिनों से रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी विपिन सिंह को भी कोर्ट में पेश कर दिया गया जहां से इन सभी को कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दे दिया है।

गौरतलब हो कि पांच दिनों पूर्व पुलिस ने विपिन सिंह को रिमांड पर लिया था जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने उसी की निशानदेही पर दुर्गेश, विनय शुक्ला, विवेक सिंह और अरविंद यादव को भारी जेवरात के साथ गिरफ्तार किया था। विपिन सिंह को रायबरेली जेल में पांच बजे तक पहुंचना था। वहीं अन्य चार गिरफ्तार आरोपियों को अमहट जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *