Five dumpers in police operation



बकेवर। कस्बे में शनिवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सीओ भरथना के साथ हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में पुलिस ने हाईवे से पांच मौरंग लदे डंपर व 25 ऑटो पकड़ कर सीज किए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र व सीओ भरथना रामदवन सिंह ने थाना पुलिस के साथ महेवा में पंचशील ढाबा के पास मौरंग लदे डंपरों को चेक किया तो उनके पास जरूरी कागजात नहीं मिले। इसके साथ ही डंपरों की नंबर प्लेट पर कुछ लगाकर नंबरों को छिपाने का प्रयास किया गया था। इसके साथ ही पुलिस टीम ने बकेवर ओवरब्रिज के नीचे कस्बा चौकी के सामने ऑटो की चेकिंग की। इसमें 25 ऑटो को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि उन्हें सीज करने की कार्रवाई की गई। इसके पहले शुक्रवार को चलाए गए अभियान में 30 बाइक सवारों के चालान किए गए और 20 बाइकों को सीज किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि वाहन चेकिंग का अभियान लगातार जारी रहेगा। उधर, शुक्रवार को थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर 20 वाहन सीज किए गए थे। साथ ही 56 वाहनों से लगभग 95 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया था। (संवाद)


Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *