अमर उजाला नेटवर्क, बल्दीराय (सुल्तानपुर)
Published by: ishwar ashish

Updated Fri, 06 Sep 2024 10:11 AM IST

मां की मौत की सूचना पर कार से घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। ड्राइवर को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए।


Five injured in an accident in baldiray in Sultanpur.

हादसे में घायलों को अस्पताल लाया गया।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


मां की मौत की सूचना पर एक्सप्रेस वे से होकर सपरिवार कार से दिल्ली से आजमगढ़ जा रहे एक ही परिवार के पांच लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। अयोध्या जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र के इमामगंज के निकट माइल स्टोन 74 पर शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे चालक को झपकी आ जाने से डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Trending Videos

सूचना पर यूपीडा कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या हॉस्पिटल पिठला कुमारगंज पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अयोध्या राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायलों में चालक सतेंद्र वर्मा (30), योगेंद्र वर्मा (25), विजय वर्मा (36) पुत्रगण हरिकेश वर्मा, विजय वर्मा की पत्नी सुमन (34), प्राची (2) हैं।

ये भी पढ़ें – अयोध्या में BJP नेताओं में आपसी कलह…पार्टी के लिए बनेगी बड़ी चुनौती! पीछे हटने को तैयार नहीं पूर्व सांसद

ये भी पढ़ें – यूपी: कांग्रेस का दलित प्रेम देख बसपा सतर्क, कैडर वोट बैंक बचाने के लिए उठाया ये बड़ा कदम, नेताओं को मिली चेतावनी

वहीं, विजय का पुत्र आयुष (8) घटना में बाल-बाल बच गया है। ये सभी आजमगढ़ के बूढ़नपुर थाना के मिझुरी के निवासी हैं। योगेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात में 12 बजे घर पर मां की मौत की सूचना मिली। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हम सभी लोग दिल्ली से घर जा रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें