उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में जब लोगों की आंखों के सामने आशियानों पर बुलडोजर चला तो वे फूट-फूटकर रोने लगे। बुलडोजर से इन मकानों को इस डर की वजह से ध्वस्त कराया गया कि धमाके में जर्जर हो चुके ये मकान कभी भी गिर सकते हैं।
{“_id”:”66ec16a4bff79fb7d40b91e5″,”slug”:”five-killed-in-blast-firozabad-village-naushehra-cried-bulldozer-destroyed-homes-2024-09-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: जहां ब्लॉस्ट में गईं पांच जानें, वहां चला बुलडोजर…रो पड़ा फिरोजाबाद का गांव नौशहरा; उजाड़े गए आशियाने”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चला बुलडोजर
– फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के नौशहरा गांव में पटाखा गोदाम में हुए धमाके के बाद जर्जर हुए मकानों को गिरवाने की कवायद डीएम के आदेशों के बाद बृहस्पतिवार से शुरू हो चुकी है। तहसील प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से जर्जर हो चुके मकानों को परिवारों से बात कर बुलडोजर से गिरवाना शुरू कर दिया। अपने आशियानों को अपनी आंखों के सामने जमींदोज होते हुए देख लोगों के आंसू छलक उठे।