संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 May 2025 01:30 AM IST

कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।

{“_id”:”6827995a45cc82048f0bb95c”,”slug”:”five-new-buses-started-on-delhi-ghaziabad-route-kasganj-news-c-175-1-kas1002-131963-2025-05-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग चलाईं पांच नई बसें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 May 2025 01:30 AM IST
कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
कासगंज। परिवहन निगम की कानपुर स्थित कार्यशाला से जिले को मिली 10 नई बसों का संचालन अब लंबे मार्गों पर शुरू हो गया है। इनमें पांच नई बसों का संचालन दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग पर शुरू किया गया है। इनके अलावा दो बसें नोएडा और एक बस मेरठ के लिए चलाई जा रही है। डिपो के बेड़े में फिलहाल 103 बसें शामिल हैं। इसमें से 34 अनुबंधित बसों को बरेली-बदायूं, अलीगढ़, आगरा के लिए चलाया जा रहा हैं। अप्रैल और मई माह कानपुर कार्यशाला से जिले में संचालित करने के लिए 10 नई बसें मिली थी। इन पर फास्टैग लगा दिए गए हैं। इनमें से पांच नई बसों को दिल्ली-गाजियाबााद मार्ग पर लगाया गया है। अब 40 बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। दो बसें नोएडा और एक बस मेरठ, मुज्जफरनगर के लिए चलाई जा रही है। एक बस का संचालन दिल्ली हरदोई के लिए हो रहा है। एक नई बस मोहनपुर से दिल्ली के लिए शुरू की गई है। सभी बसों का संचालन मार्ग पर होने से यात्रियों को अब घंटों बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें यात्रा में सहूलियत मिलेगी। वहीं मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ों योजना के तहत अमांपुर के गांव सैलई और पटियाली से दिल्ली एवं अमांपुर से एटा होते हुए आगरा के अलावा एक बस अमांपुर, सिढ़पुरा, पटियाली होते हुए बाया कासगंज चलाई जा रही है।