{“_id”:”66cc279b9e896876f0075c6c”,”slug”:”five-thieves-were-caught-along-with-the-stolen-goods-orai-news-c-12-knp1009-803096-2024-08-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: पांच चोरों को माल समेत दबोचा गया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आटा (जालौन)। दो घरों में चोरी कर लाखों का माल पार करने वाले पांच शातिर अंतरजनपदीय चोरों को पुलिस ने एसओजी की मदद से गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को जेवर, नकदी, बाइकें व तमंचे कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
आटा थाना परिसर में घटना का खुलासा करते हुए सीओ कालपी डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि 8 अगस्त की रात थाना क्षेत्र के कहटा गांव में चोरों ने अनोज राजपूत व राजकुमार राजपूत के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे। घटना को लेकर एसओजी व थाना पुलिस की टीम को लगाया गया था।
रविवार को टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र के हरिशंकरी पुलिया के पास कुछ शातिर खड़े हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हमीरपुर जिले के अतरौली निवासी राघवेंद्र राजपूत, सरसई निवासी जितेंद्र अहिरवार, रविंद्र कुमार, रविंद्र खटीक व कहटा निवासी दिलीप राजपूत को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से ग्राम कहटा में दो घरों से 25 हजार रुपये नकद, दो सोने-चांदी के जेवर, दो तमंचे, चार कारतूस तथा चोरी में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं।
बताया कि पकड़े गए चोरों ने बताया कि उन्होंने कहटा के अलावा कदौरा क्षेत्र में भी चोरी की थी। वह बाइक से आकर चोरी करते हैं और माल बेचने के बाद चले जाते थे। आज भी जेवर बेचने जा रहे थे कि बारिश होने से यहां रुक गए, इसी समय पुलिस ने पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि सभी शातिर चोर हैं।
