झांसी। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर जन-जन को अपने आराध्य श्रीराम के मंदिर के भव्य दर्शन के लिए अयोध्या से आए पूजित अक्षत, पत्रक और श्रीराम मंदिर की तस्वीर दी जा रही है। अब तक महानगर के 1.23 लाख परिवारों को इनका वितरण किया जा चुका है।

देश भर में आमंत्रण के रूप में अयोध्या से पूजित अक्षत कलश भेजे गए थे। इन अक्षत कलशों की शोभायात्रा 26 से लेकर 31 दिसंबर तक नगरों, बस्तियों में निकाली गई। उसके बाद एक से 15 जनवरी तक पूजित अक्षत, पत्रक और राम मंदिर की तस्वीर जन-जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू हुआ। बताया गया कि संघ की दृष्टि से महानगर को 11 नगर और एक खंड में बांटा गया है। इन सभी नगरों, खंड में 85 बस्तियां हैं। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के पांच हजार रामभक्त सर्वसमाज तक पूजित अक्षत का वितरण कर रहे हैं। अब तक 1,23,763 परिवारों तक पूजित अक्षत, श्रीराम मंदिर की तस्वीर पहुंचाई जा चुकी है।

15 जनवरी तक घर-घर पूजित अक्षत पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा। पूरा महानगर राममय हो गया है। यह हम सभी का सौभाग्य है कि पीढ़ियों तक इंतजार करने के बाद यह शुभ दिन अपनी आंखों से देखने को मिलेगा। – जितेंद्र मिश्रा, महानगर प्रचार प्रमुख, संघ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *