बरेली के कैंट थाना क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाला घटना सामने आई है। गांव मोहनपुर में निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंकर में पांच साल का बच्चा गिर गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई।
{“_id”:”672eed5ee48bd60b7b0c5b1d”,”slug”:”five-year-old-child-died-after-falling-into-the-sewer-tank-of-a-house-under-construction-in-bareilly-2024-11-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक में गिरने से पांच साल के बेटे की मौत, शव देख बेसुध हुई मां”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बेटे की मौत के बाद रो-रोकर बेसुध हुई मां
– फोटो : अमर उजाला
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गांव मोहनपुर में निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक में गिरकर पांच साल के बच्चे आयुष कश्यप की मौत हो गई। काफी देर बाद परिजनों को घटना का पता चला। तब उसका शव निकाला जा सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन परिवार ने मना कर दिया। मासूम की मौत से उसकी मां रो-रोकर बेसुध हो गई। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
भुता थाना क्षेत्र के अहरोला गांव निवासी लालाराम कश्यप कई साल पहले गांव छोड़कर कैंट क्षेत्र के मोहनपुर में बस गए थे। यहां से वह शहर में ऑटो चलाने आते हैं। उनके परिवार में पत्नी कमला देवी और दो बच्चे थे। पांच साल का आयुष इकलौता बेटा था। सात माह की बेटी गुड़िया हैं। उनके घर के सामने नकटिया निवासी रंजीत सिंह अपना घर बनवा रहे हैं।