बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के गांव फत्तेपुर में शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे पांच साल की मासूम बच्ची को कुत्तों ने जख्मी कर दिया। उसके चेहरे पर घाव हो गए। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां भर्ती करके उसका उपचार किया गया। उसे एआरवी लगाई गई। परिजन ने बताया कि मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तब कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया।
मासूम झेल रहे जख्म
शहर में आक्रामक कुत्तों से निपटने के नगर निगम के उपाय नाकाफी हैं। नगर निगम क्षेत्र में मासूम जख्म झेल रहे हैं। शहर के प्रत्येक वार्ड में किसी न किसी बच्चे या बड़े को कुत्ते हर रोज काटते हैं। एआरवी लगवाने के लिए पहुंचने वालों के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Special Trains: त्योहारों पर सफर होगा आसान… दिवाली और छठ पूजा पर 20 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे
शहर में अब तक न तो कुत्तों को काबू करने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम किए गए न ही उनकी गणना कराई गई। इससे यह पता ही नहीं चल पा रहा है कि कितने कुत्तों की नसबंदी हो गई और कितने रह गए। नगर निगम के पास सिर्फ 50 कुत्तों को पकड़कर रखने की क्षमता है।