आगरा में पांच साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। मासूम की मौत के बाद से परिवार बेहाल है। वो सभी का लाडला था, क्योंकि उसका जन्म बड़ी ही मन्नतों के बाद हुआ था। 

 



Five year old innocent boy strangled Family distressed by murder

आगरा में बच्चे की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


आगार के बरहन में बेटे मुन्नू के लिए बहुत मन्नतें मांगी थीं। कहां-कहां नहीं गए। चिकित्सकों से पत्नी का इलाज कराया। आखिर में मुन्नू के रूप में खुशियां आईं। बेटे की चहलकदमी से हर कोई चहक उठता था। ताऊ, दादा सभी का लाडला था। उस दिन वो ट्यूशन पढ़कर घर आया। बच्चे की मां दूध पीने के लिए पुकारती रह गईं। वो खेलकर आने की कहकर गया लेकिन लौटा नहीं। मिला भी तो इस हाल में…। यह कहते हुए पिता संजय रोने लगते हैं।

Trending Videos

संजय कहते हैं कि किसी का क्या बिगाड़ा था जो मासूम बेटे की जान ले ली। जिसने भी बेटे की जान ली, उसे कड़ी सजा मिले। मुन्नू की माैत से परिवार में हर कोई दुखी है। मां लता बेहाल हैं। बाबा सूबेदार सिंह के आंसू नहीं रुक रहे। संजय ने कहा कि बेटे की जान लेकर घर का चिराग बुझा दिया गया। बाबा ने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। अनजाने में किसी ने दुश्मनी की गांठ बांध ली हो तो नहीं पता। कुछ दिन पहले गांव के एक व्यक्ति के नशा में अभद्रता करने पर विवाद हुआ था।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें