Five years old child murdered in Sultanpur.

अखिल
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सुल्तानपुर के गोसाईगंज के सोनवातारा गांव में पांच साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्चे का शव बृहस्पतिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खंडहर में मिला। फोरेंसिक के साथ डॉग स्क्वायड को बुलाकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Trending Videos

सोनवातारा गांव के पूर्णमासी का नाती अखिल (पुत्र अरविंद) बुधवार दोपहर 12 बजे लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला तो उसके नाना ने अनहोनी की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

बृहस्पतिवार सुबह बच्चे का शव घर से कुछ दूरी पर खंडहर में मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में एसपी सोमेन बर्मा सहित अन्य अफसर तहकीकात करने पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। अब तक की जांच में रंजिश बच्चे की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। बच्चे के परिजन खेती किसानी करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *