
ध्वजारोहण के बाद संबोधित करते विवि कुलपति प्रो चंद्रशेखर
– फोटो : विश्वविद्यालय
विस्तार
75वें गणतंत्र दिवस पर पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर में कुलपति प्रोफेसर चंद्रशेखर ने ध्वजारोहण किया गया। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों ने संविधान की शपथ ली।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्रशेखर ने ध्वजारोहण किया। कुलपति ने भारतीय गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। रजिस्ट्रार डॉ महेश कुमार ने विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, परिसर के विभिन्न 22 पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को संविधार की शपथ दिलाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश भी डाला। इस दौरान विश्वविद्यालय का निर्माण करने वाली एजेंसी से परमजी परमार और कर्मचारी मौजूद रहे।

