{“_id”:”68ab39dde0c8f0a89b09d092″,”slug”:”flight-cancel-but-ticket-booking-continued-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1352504-2025-08-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: विमान निरस्त, टिकट हो रहे बुक, शिकायत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एअर इंडिया की लखनऊ से पुणे की फ्लाइट एक मार्च से निरस्त चल रही है, लेकिन वेबसाइट पर इसके टिकट बुक होने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कुछ दिन पूर्व पुणे की यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंची एक महिला यात्री को डेढ़ घंटे तक रिफंड के लिए भटकना पड़ा था। वहीं यात्री रोहित वर्मा ने 27 अगस्त को लखनऊ से दिल्ली होकर पुणे और एक सितंबर को पुणे से लखनऊ की यात्रा के लिए एअर इंडिया की वेबसाइट से टिकट बुक कराया था। लेकिन एअर इंडिया की उड़ान एआइ-838 मार्च से कैंसिल चल रही है। इसके अलावा उन्होंने लखनऊ से गोवा की 25 सितंबर और गोवा से लखनऊ की यात्रा के लिए 29 सितंबर की दिल्ली की कनेक्टिंग उड़ान से टिकट बुक कराया था। गोवा से दिल्ली की उड़ान एआइ-884 भी निरस्त कर दी गई है।
