अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार

Updated Fri, 13 Sep 2024 06:09 PM IST

लखीमपुर खीरी जिले में भारी बारिश से एक बार फिर शारदा नदी उफना गई है। पलिया क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पलिया-भीरा मार्ग पर बाढ़ का पानी बहने लगा है। जिससे इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। 



Flood Alert in Lakhimpur Kheri Appeal to vacate the village by making announcement

पलिया भीरा मार्ग पर बाढ़ का पानी
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


लखीमपुर खीरी जिले में बारिश और बनबसा बैराज से शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से एक बार फिर पलिया क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हालांकि गांवों में शाम तक पानी तो नहीं आया, लेकिन देर रात तक पानी आने की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं। प्रशासन की ओर से सूचना प्रसारित कराकर ग्रामीणों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई है। वहीं बाढ़ का पानी बहने से पलिया-भीरा मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। 

Trending Videos

बनबसा बैराज से बृहस्पतिवार रात नौ बजे 90 हजार क्यूसेक पानी शारदा नदी में पास किया गया। यह आंकड़ा रात 12 बजे तक एक लाख और सुबह सात बजे डेढ़ लाख क्यूसेक हो गया। शुक्रवार दोपहर तक चार लाख 19 हजार क्यूसेक पानी पास किया जा चुका था। यह पानी देर रात तक शारदा नदी में आने की बात कही गई है। 

इससे पहले शुक्रवार सुबह से ही पलिया-भीरा मार्ग पर बाढ़ का पानी सड़क पर बहने लगा। प्रशासन ने इस मार्ग पर पूरी तरह से आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके चलते शारदा पुल और अतरिया क्रॉसिंग पर वाहनों की लाइनें लगी रहीं। हालांकि अतरिया क्रॉसिंग से नाव के जरिये लोगों का आवागमन शारदा पुल तक जारी रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *