अवध क्षेत्र में बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बुधवार को बहराइच, श्रावस्ती और बाराबंकी में बुरा हाल रहा। गांवों में पानी भरने से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। संपर्क मार्गों में पानी भर गया है।
श्रावस्ती के दुबकला में बुधवार सुबह मिट्टी की दीवार के नीचे दबकर दिवांश (8) की मौत हो गई। यहीं के ग्राम पंचायत नासिरगंज में मोहम्मद शमी (5) व मारुफ (7) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। अमेठी के ककवा गांव में मंगलवार रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से हरिकेश वर्मा के तीन वर्षीय बेटे युग ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
2 of 5
नैमिषारण्य के राजघाट पर भरा बाढ़ का पानी
– फोटो : amar ujala
सीतापुर के नैमिषारण्य में गोमती उफान पर है। राजघाट व दशाश्वमेध घाट डूब गए हैं। शारदा और सरयू भी उफान पर हैं। 25 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।
3 of 5
राप्ती नदी में हो रही कटान की भेंट चढरा प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर
– फोटो : amar ujala
श्रावस्ती में राप्ती नदी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। जमुनहा तहसील क्षेत्र के छह गांवों में पानी भर गया है।
4 of 5
बलरामपुर के चौकाकला स्कूल में स्कूल के पास कटान करती राप्ती नदी।
– फोटो : amar ujala
बलरामपुर में राप्ती नदी का जलस्तर बुधवार को चेतावनी बिंदु को पार कर 104.010 मीटर तक पहुंच गया। इससे 110 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
5 of 5
गोंडा में नवाबगंज के साकीपुर में रास्ते पर भरा बाढ़ का पानी।
– फोटो : amar ujala
गोंडा में सरयू नदी खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर 106.500 पर पहुंच गई है। बहराइच में सरयू एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 40 सेमी पर है। 33 गांवों में पानी घुस गया है।