Flood of faith in Banke Bihari temple in Vrindavan

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


तीर्थनगरी के मथुरा के वृंदावन में सोमवार को पूर्णिमा और क्रिसमस की छुट्टी पर आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। यहां बांकेबिहारी मंदिर से लेकर अन्य मंदिर दर्शनार्थियों से खचाखच भरे रहे। देशी-विदेशी श्रद्धालु दर्शन के लिए कतार में खड़े रहे। भीड़ के दबाव में महिलाएं व बच्चे चीख पड़े। वहीं बाहर मार्गों पर कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने धक्का-मुक्की के बीच आराध्य के दर्शन किए।

विद्यापीठ चौराहे से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं रहीं। दाऊजी तिराहा से मंदिर के द्वार तक दर्शनार्थी मंदिर तक पहुंचने का इंतजार करते दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीमें लगी रहीं। जगह-जगह लगे पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में बेबस नजर आए। सुबह मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच अंदर प्रवेश किया। 

यह भी पढ़ेंः- श्रद्धा का सैलाब दे गया गम: बांके बिहारी के दर्शन को आईं दो महिला की मौत, भीड़ ने तोड़ी रेलिंग; लगा लंबा जाम

भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी के दर्शन किए। इस दौरान बच्चे व महिलाएं चीख पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर के अंदर तैनात निजी गार्ड श्रद्धालुओं को दर्शन करते ही निकास द्वार की ओर बढ़ा रहे थे। इसके बावजूद मंदिर में पैर रखने को जगह नहीं रही। कमोबेश यही हाल शाम के समय बांकेबिहारी के मंदिर के पट खुलने के बाद देखा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *