flow of devotion in the satsang of Swami Bhuvaneshwari Devi

पांच शाम कन्हैया के नाम रूहानी सत्संग में स्वामी भुवनेश्वरी देवी
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ के कस्बा छर्रा में चल रहे विशाल पांच शाम कन्हैया के नाम रूहानी सत्संग में स्वामी भुवनेश्वरी देवी ने गुरुदेव को नमन करते हुए शुरुआत की। स्वामी भुवनेश्वरी देवी ने कहा कि सत्संग औषधि है, वैद्य भी है। प्रभु सेवा किसी भी रूप में की जाए, वह शुभ ही होती है। मंगल ही होती है, कल्याणमयी होती है। जब मनुष्य का जन्म होता है, तो कोई नहीं जानता है कि वह क्या बनेगें, क्या करेगें। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया प्रभु की कृपा से मनुष्य समर्थवान हो जाता है। 

पांच शाम कन्हैया के नाम रूहानी सत्संग में स्वामी भुवनेश्वरी देवी

स्वामी भुवनेश्वरी देवी ने ने बताया कि हमारा स्वभाव है कि हम सुख को बटोरते हैं कि दुख का निवारण हो सके। लेकिन कितना भी सुख बटोर लो, फिर भी हमारे दुख का निवारण नहीं होगा। जिस दिन हमारी परमात्मा समझ में आ जाता है उस दिन हमारे सभी दुखों का निवारण होता जाता है।

कथा में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन हरिश्चन्द्र गुप्ता, नंप अध्यक्षा सपना गुप्ता, लालू महाजन, पंकज माहेश्वरी, दीपक शर्मा, नितिन गुप्ता आदि मौजूद थे। सत्संग में 21 दिसंबर को प्रसाद वितरण श्याम भक्त सेवा मंडल के नवनीत माहेश्वरी, गौरव माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, वैभव बिरला, अतीत माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी ने कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *