Fog brakes the wheels of trains, they arrive late

कोहरे में सुबह के समय जंक्शन के गुजरती मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेन ।
– फोटो : कोहरे में सुबह के समय जंक्शन के गुजरती मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेन ।

कासगंज। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार थामी। लंबी दूरी की गाड़ियां तय समय से जंक्शन पर नहीं पहुंचीं। ये ट्रेनें तीन घंटे से अधिक की देरी से पहुंच रही हैं। शनिवार को चार ट्रेनें जंक्शन पर विलंब से आईं। रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ। इस यात्रियों को दिक्कत हुईं। शुक्रवार को रात में शुरू हुआ घना कोहरा शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। इसके चलते आगरा फोर्ट से राम नगर जाने वाली ट्रेन रात 1: 05 बजे के स्थान पर 2:17 बजे, बांद्रा कानपुर सेंट्रल रात 1: 45 बजे के स्थान पर 4:16 बजे, जयपुर गोमती नगर एक्सप्रेस रात 3:43 बजे के स्थान पर सुबह 6:59 बजे, कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 7:38 बजे के स्थान पर 9:48 बजे जंक्शन पर पहुंची। ऐसे में यात्री रात के समय जंक्शन पर ठंड में ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हुए। वहीं, कोहरे का असर रोडवेज की बस सेवाओं पर दिखा। दिल्ली सुबह 4:30 बजे जाने वाली पहली बस सेवा 30 मिनट विलंब से रवाना हुई। 5:30 बजे जाने वाली बस को निरस्त कर दिया गया। कई अन्य बसें भी विलंब से रवाना हुई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *