Fog wreaks havoc in UP: Ten flights of Amausi Airport cancelled

कोहरे का असर विमानों पर पड़ रहा है।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 शीतलहर व खराब मौसम के चलते सातवें दिन भी विमान सेवाएं बाधित रहीं। बुधवार को लखनऊ आने-जाने वाली करीब दर्जन भर उड़ानें निरस्त रहीं। जबकि अन्य उड़ानें सात-सात घंटे तक लेट रहीं। विमानों के निरस्त और लेट लतीफ होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बुधवार को निरस्त हुई उड़ानों में मुंबई से सुबह 7:25 पर लखनऊ आने वाली इंडिगो की, हैदराबाद से सुबह 8:45 पर आने वाली इंडिगो की, दिल्ली से सुबह 8:55 पर आने वाली इंडिगो की, पटना से अपराहन 3:55 पर आने वाली इंडिगो की उड़ान के अलावा लखनऊ से सुबह 6:05 पर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान, लखनऊ से सुबह 7:55 पर मुंबई जाने वाली इंडिगो की, लखनऊ से सुबह 9:10 पर बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की , लखनऊ से सुबह 9:15 बजे हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की, लखनऊ से सुबह 9:25 पर पटना जाने वाली इंडिगो की और लखनऊ से ही शाम 6:20 पर वाराणसी जाने वाली इंडिगो आदि की उड़ानें शामिल हैं। 

वहीं मस्कट से सुबह 5:35 पर आने वाली ओमान एयरलाइंस की उड़ान करीब 7 घंटा 20 मिनट देरी से दोपहर 12:53 पर लखनऊ पहुंच सकी। इसी प्रकार इंदौर से सुबह 8:25 पर लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान दोपहर 1:08 बजे पहुंची। हैदराबाद से शाम 4:35 पर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान देर शाम 6:38 पर लखनऊ पहुंची। जबकि लखनऊ से सुबह 6:55 पर मस्कट जाने वाली ओमान एयरलाइंस की उड़ान दोपहर 3 बजे रवाना हुई। 

लखनऊ से सुबह 8:50 पर इलाहाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान दोपहर 2:18 पर रवाना हुई। लखनऊ से दोपहर 2 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान शाम 4:13 पर उड़ान भर सकी। लखनऊ से दोपहर 2:35 पर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान शाम 4 बजे गई। लखनऊ से अपराह्न 2:55 बजे पुणे जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शाम 4:25 बजे रवाना हुई।

ट्रेनें भी हुईं लेट

कोहरे के कारण बुधवार को रेल सेवाएं भी प्रभावित रहीं। गोरखधाम एक्सप्रेस 11 घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस सात घंटे, दून एक्सप्रेस 3.30 घंटे और चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस 3.30 घंटे की देरी से आई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *