
{“_id”:”69b87721c21a4467e206f39d”,”slug”:”following-a-crackdown-seven-washing-centers-have-applied-for-nocs-jhansi-news-c-11-jhs1019-757538-2026-03-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: सख्ती के बाद सात धुलाई सेंटरों ने मांगी एनओसी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। महानगर में मनमाने ढंग से संचालित किए जा रहे वाहन धुलाई सेंटरों पर भूगर्भ जल विभाग ने नजरें टेढ़ी कर ली हैं। विभाग की ओर से 20 सेंटरों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जबकि अन्य सेंटरों को चिह्नित करने का काम जारी है। विभाग की इस सख्ती का असर नजर आने लगा है। विभाग के असिस्टेंट जियोफिजिस्ट मनीष कनौजिया ने बताया कि नोटिस जारी किए जाने के बाद से एनओसी के लिए आवेदन आना शुरु हो गए हैं। अभी तक विभाग को सात आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कैंप लगाकर धुलाई सेंटरों के संचालकों को जागरूक करने काम भी किया जा रहा है। संवाद