संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

ललितपुर। ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के तहत 75 दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है। वर्तमान में 35 दुकानें बनकर तैयार हैं, इनमें तीन दुकानों का हस्तांतरण किया गया है। 40 दुकानें अब भी अपूर्ण हैं।

जिला पूर्ति विभाग के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में संचालित सरकारी खाद्यान्न की दुकानों का संचालन किराए या निजी भवनों में किया जा रहा था। इन दुकानों की आय बढ़ाने के लिए खाद्यान्न के साथ जनरल स्टोर की दुकानों का संचालन करने की योजना तैयार की गई। इसके तहत मनरेगा से ग्रामीण इलाकों में दुकानें बनाने का निर्णय लिया गया। एक कमरे में राशन की दुकान व दूसरे में जनरल स्टोर की दुकान का संचालन होना है।

मनरेगा को 75 दुकानों का निर्माण कराना था, जिसमें अब तक 35 दुकानें पूर्ण हो चुकी हैं। विभाग को सिर्फ तीन दुकानें ही ग्राम पंचायतों ने सुपुर्द की हैं। बाकी 40 दुकानें भी पूर्ण होने की कगार पर हैं। जिला पूर्ति विभाग इस संबंध में मनरेगा विभाग को पत्राचार कर रहा है।

मनरेगा से राशन की दुकानों का ग्रामीण इलाकों में निर्माण कराया जाना था। करीब 35 दुकानें पूर्ण हो चुकी हैं, इनके हस्तांतरण के लिए पत्राचार किया जा रहा है।

उमेश चंद्र मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *