food team caught garbage plant running without license In Agra and confiscated goods found here

Agra: बिना लाइसेंस चल रहा था प्लांट, दो कुंतल कचरी व मसाला जब्त
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में नकली व घटिया खाद्य पदार्थों से जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने एक प्रतिष्ठान में छापेमारी की। यहां बिना लाइसेंस लाल पापड़ कचरी बनता मिला। टीम ने छह नमूने भरे हैं। साथ ही माल को जब्त कर लिया है।  

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र स्थित नगला मोहन लाल में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा। राजेश गृह उद्योग में श्याम लाल पापड़ कचरी की फैक्टरी चलाता था। उसके पास इसका लाइसेंस नहीं था। छापा में 40 किलो कच्चा मसाला और 87.5 किलो कचरी का कच्चा माल मिला। 

इसके अलावा 40 बोरी कचरी पापड़ जब्त किए हैं। जिनमें करीब 72 किलो कचरी थी। कुल करीब 200 किलो माल एफएसडीए ने जब्त किया है। तैयार माल के चार और एक मिक्स मसाला व एक कच्चे मसाले के नमूने जांच के लिए भेजा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *