संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

झांसी। अभी तक ट्रेनों से सोना-चांदी, पैसा और मादक पदार्थों को तस्करी कर ले जाने के मामले आते रहे हैं लेकिन सोमवार को ट्रेन के एसी कोच से विदेशी खरगोशों को तस्करी कर ले जाने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद झांसी आरपीएफ ने खरगोशों को कोच से बरामद कर वन विभाग को सौंपा। हालांकि, इन्हें कौन ले जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे झांसी मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को हजरत निजामुद्दीन-सिकंदराबाद दूरंतो एक्सप्रेस की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल उपेंद्र यादव ने सूचना दी कि ट्रेन के थर्ड एसी कोच बी-1 में सीट के नीचे तीन लावारिश कार्टून रखे हुए हैं। इस पर आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार कौशिक और डिटेक्टिव विंग प्रभारी शिप्रा अपनी टीम के साथ स्टेशन पर जा पहुंचे। ट्रेन निर्धारित समय सोमवार की रात 8.45 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंची तो कोच में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान कोच में रखे गए तीन कार्टून के मालिक नहीं मिले तो आरपीएफ ने उन्हें ट्रेन से उतारकर खुलवाया। उसमें विदेशी और देशी नस्ल के छह खरगोश निकले। आरपीएफ ने मंगलवार को उन्हें वन विभाग के हवाले कर दिया।

वर्जन

दूरंतो एक्सप्रेस के स्कॉर्ट की सूचना पर आरपीएफ ने एसी कोच से छह खरगोश बरामद किए हैं। उन्हें कौन ले जा रहा था, इस बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। मामले से वन विभाग को अवगत कराते हुए खरगोश उन्हें सौंप दिए गए हैं। – मोहम्मद असलम, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें