{“_id”:”66e9d249a2ba574e2f0e53c4″,”slug”:”forensic-team-asked-for-layout-from-lda-vc-lucknow-news-c-13-1-lko1029-878414-2024-09-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: फोरेंसिक टीम ने एलडीए वीसी से मांगा लेआउट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर में ढही इमारत के मामले में गुजरात के गांधीनगर की फोरेंसिक टीम ने मंगलवार को एलडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें बिल्डिंग से जुड़ा लेआउट मांगा है। टीम में शामिल प्रो. आरके शाह, एसोसिएट प्रो. मेरूल वकील व प्रो. प्रवीण गुप्ता ने भूखंड संख्या-सी-54 पर बनी तीन मंजिला भवन का नक्शा मिलने के बाद उसकी जांच की बात कही है। साथ ही एलडीए के जिस अफसर ने नक्शा पास किया तथा उससे संबंधित रिपोर्ट लगाई थी, उससे जुड़े कागजात भी मांगे हैं। टीम ने क्षतिग्रस्त स्लैब की मोटाई, कॉलम एवं बीम की नापजोख से जुड़े प्रपत्र भी मांगे हैं। टीम ने बिल्डिंग के मलबे से सुरक्षित किए गए सैंपलों को कम्प्रेशन व टेन्साइल टेस्ट के लिए भेजा है। इससे यह पता लग सकेगा कि कॉलम व बीम तीन मंजिला भवन का भार सहने लायक थे या नहीं।
