Forest conservator saw the reality of nurseries

पेड़ों को जांचते अधिकारी। 
– फोटो : अमर उजाला

ललितपुर। वन विभाग पौधारोपण कार्यक्रम के लिए सजग दिखाई दे रहा है। जनपद में 86 लाख पौधे लगाए जाने हैं, इसके लिए नर्सरी में तैयार हो रही पौधे की स्थिति का जायजा वन संरक्षक ने लिया। उन्होंने जनपद की सभी नर्सरी जाकर पौधों की स्थिति व गुणवत्ता का जायजा लिया।

जनपद में इस वर्ष 86 लाख पौधारोपण कराया जाना है, इसमें वन विभाग 40 लाख पौधों का रोपण करेगा, अन्य विभाग 46 लाख पौधे लगाएंगे। इसके लिए पौधों की उपलब्धता वन विभाग कराएगा। इसके लिए वन विभाग नर्सरी में पौध तैयार कर रहा है, शनिवार को वन संरक्षक महावीर ने जिले की संचालित वन विभाग की पौधशाला का निरीक्षण किया, उन्होंने झरर, वनगुवां, जखौरा, माताटीला, सिरसी के दोनों नर्सरी, भारौन व गोविंद सागर बांध की नर्सरी का जायजा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *