लखीमपुर खीरी के दक्षिण निघासन लुधौरी वन रेंज क्षेत्र के ओरीपुरवा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे लगी तोरई की झाड़ पर करीब 15 फीट लंबा अजगर लिपटा दिखाई दिया। विशालकाय अजगर को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। उसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में वनकर्मी अक्षय, राजेंद्र वर्मा समेत टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे बोरे बंद कर लिया और दक्षिण निघासन लुधौरी वन रेंज के ब्लॉक वन क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन से अजगर को वीडियो भी बना लिया।
यह भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri: खेत में 15 फीट का अजगर, कुत्ते को निगलने के बाद उगला, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान