संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:20 AM IST
{“_id”:”66e89a1d8c9cb204e60aafc4″,”slug”:”formed-a-relationship-with-a-girl-after-friendship-on-instagram-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-124062-2024-09-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से बनाए संबंध”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:20 AM IST

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद आरोपी ने संबंध बनाए। आरोपी खुद को सेना में क्लर्क बताता था। गर्भवती होने के बाद युवती का गर्भपात करा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती गांव जींगना निवासी अनुज राठौर से हुई थी। बातचीत शुरू हुई तो उसने बताया कि वह सेना में क्लर्क है। बातचीत का दौर चलता रहा और कुछ ही समय में दोस्ती प्यार में बदल गई। मिलना जुलना शुरू हुआ तो आरोपी बाहर ले गया और युवती के साथ संबंध बनाए। जिसके चलते युवती गर्भवती हो गई। इसका पता लगने के बाद आरोपी ने अपनी बहन की मदद से 30 अक्तूबर 2023 को गाजियाबाद में जबरिया उसका गर्भपात करा दिया। युवती ने जब युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ मना कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर औंछा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।