Former Harduaganj Chairman Tilak Raj Yadav left BSP and joined BJP

बसपा छोड़ भाजपा में आने पर मिठाई खिलाते सांसद प्रत्याशी सतीश गौतम
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ में बसपा को तगड़ा झटका लगा है। हरदुआगंज के पूर्व चेयरमैन तिलकराज यादव ने बसपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है। लोकसभा प्रत्याशी सतीश गौतम ने तिलकराज यादव को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। 

10 अप्रैल की दोपहर इलाहाबाद लोक सभा सीट से भाजपा ने वरिष्ठ नेत्री रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटते हुए उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया, तो अलीगढ़ के हरदुआगंज कस्बे में स्थित उनकी ससुराल में आतिशबाजी के साथ बैंड बजने शुरू हो गए। शुभकामनाओं का दौर और  लोगों के आवाजाही शुरू हो गई। नीरज त्रिपाठी के साले तिलकराज यादव ने बसपा को छोड़ने की घोषणा करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 

बसपा के कद्दावर नेता दो बार के जिलाध्यक्ष, छर्रा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी और हरदुआगंज के पूर्व चेयरमैन तिलकराज यादव के इस्तीफे की खबर और उनके जीजा नीरज त्रिपाठी को इलाहाबाद से भाजपा  उम्मीदवार बनाए जाने की खबर से कस्बे की राजनीति में हलचल मच गई। शाम होते-होते तिलकराज यादव के आवास पर भाजपाइयों का जमघट लग गया।  इसी दौरान वहां पहुंचे सांसद सतीश गौतम ने तिलकराज यादव और उनके पिता इंजी देशराज सिंह को बधाई देकर लड्डू खिलाया। तिलकराज यादव ने कहा कि सतीश गौतम की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 

हालांकि बसपा से ही उनकी राजनीतिक शुरुआत हुई थी, लेकिन अब भाजपा के सुशासन को देखते हुए तथा पार्टी द्वारा उसके बहनोई को प्रत्याशी बनाए जाने के निर्णय के बाद वह भाजपाई बनकर पार्टी के लिए काम करेंगे। तिलकराज यादव ने बसपा से इस्तीफे की जानकारी जिलाध्यक्ष को फोन पर दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को इस्तीफा भेज दिया है। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री अनेकपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, नेकराम शर्मा, संदीप सिंह जादौन, श्याम शर्मा, रौदास सिंह चौहान, जगवीर चौहान, विवेक सिंह, जगमोहन यादव आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *