Former head murdered to take revenge of fathers beating, accused said wanted to break arms and legs, three arr

पूर्व प्रधान रामशरण पासवान की फाइल फोटो और पकड़े गए आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फतेहपुर जिले में वर्चस्व और पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए चार अप्रैल को पूर्व प्रधान रामशरण पासवान की लोडर से कुचलकर नृशंस हत्या कर दी गई। आरोपी साजिश के तहत हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाना चाहते थे। पुलिस ने पुलिस हत्या के आरोप में सेवानिवृत्त लेखपाल के दो बेटों व दामाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस लाइन में हत्या का खुलासा करते हुए एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि हुसैनगंज थाने के चितिसापुर गांव के कबीरपुर निवासी रामशरण पासवान पूर्व प्रधान थे। वह बाइक से चार अप्रैल को घर आ रहे थे। औढेरा गांव जीजीआईसी स्कूल के पास लोडर की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत हो गई थी। चालक लोडर छोड़कर भाग निकला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *