{“_id”:”675d92f7a9e6973e44098865″,”slug”:”former-mp-brij-bhushan-said-i-am-role-model-for-people-suffering-under-charges-of-pocso-act-2024-12-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पॉक्सो एक्ट बन चुका है हथियार: इस आरोप से पीड़ित लोगों का रोल मॉडल हूं मैं, पूर्व सांसद बृजभूषण ने कही ये बात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पॉक्सो एक्ट आज एक हथियार बन चुका है। मैं पॉक्सो एक्ट के आरोप से पीड़ित लोगों का रोल मॉडल बन चुका हूं। वह आजमगढ़ जिले के अतरौलिया में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू की माता की तेरहवीं में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
Trending Videos
इसके बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू के आवास पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेरे ऊपर दो वर्ष पहले पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप लगे थे। मैंने सच्चाई पर भरोसा किया और आज जीत मिली। जीवन का मूल मंत्र है, किसी गरीब को परेशान मत करो, किसी शरीफ पर इल्जाम मत लगाओ और बाकी किसी से मत डरो। आज की नौजवान पीढ़ी जिस तरफ मुड़ जाती है, जमाना उसी तरह मुड़ जाता है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह जिस भी क्षेत्र में जाएं, पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें, निश्चित रूप से सफलता उनका कदम चूमेगी। इस मौके पर जितेंद्र सिंह गुड्डू, अखिलेश सिंह, रमेश सिंह, चंद्रजीत तिवारी, संजय सिंह, हर्षित सिंह, दिनेश सिंह, नीरज तिवारी आदि उपस्थित थे।