Former MP Brij Bhushan Sharan Singh said BJP will win Milkipur elections he also attacked Arvind Kejriwal

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह
– फोटो : संवाद

विस्तार


यूपी के गोंडा में रविवार को पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने परसपुर के इकनिया में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। 

Trending Videos

पूर्व सांसद ने कहा कि केजरीवाल पर किसी ने हमला किया है। दिल्ली में उन पर हमला किया गया है। वह अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। अन्य लोगों की सुरक्षा की बात कर रहे हैं। 

कहा कि अरविंद केजरीवाल फ्राड हैं। उन्होंने दिल्ली के विकास से कोई काम नहीं किया। उन्हें दिल्ली के विकास से कोई मतलब नहीं है। दिल्ली में नालों का बुरा हाल है। कहा झुग्गी झोपड़ियों में भी लोगों के हाल खराब हैं।

मिल्कीपुर में जीतेगी भाजपा 

पूर्व सांसद ने कहा कि मिल्कीपुर में भाजपा जीतेगी। मिल्कीपुर जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें वहां पर जाने का कोई मौका नहीं मिलेगा। लेकिन, भाजपा ही जीतेगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *