www.a2znewsup.com जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

(उरईजालौन)आज उरई में पूर्व सैनिक हवलदार जगदीश प्रसाद गुप्ता का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उन्होंने भारतीय सेना में सेवा करते हुए सन 1965 और सन 1971 की भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग में भाग लिया था । आज पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने उरई में राष्ट्र ध्वज के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके बेटे निखिल गुप्ता ने उन्हें मुखाग्नि दी । पूर्व सैनिकों में एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ हवलदार राघवेंद्र सिंह सेंगर, कैप्टन संतोष रैकवार सूबेदार पतराम सिंह सेंगर, हवलदार सीपी तिवारी, आसाराम, गंगाराम, जयदेव रूपराम पाल रामशरन, कैलाश प्रजापति मनीष शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा) सहित अधिक संख्या में पूर्व सैनिक तथा अन्य लोग मौजूद रहे।
