Former UP Congress president Nirmal Khatri says I will participate in Ram Mandir Pran Pratishtha on in Ayodhya

Nirmal Khatri
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पीसीसी राजेंद्र प्रताप सिंह को भी निमंत्रण पत्र मिला है।

डॉ. निर्मल ने सोशल मीडिया पर अपने मन के उद्गार व्यक्त किए। लिखा है कि राम भक्त होना कोई पाप नहीं है। मुझे इस भक्ति पर गर्व है। इस बात पर भी गर्व है कि मैं प्रभु राम की नगरी का निवासी ही नहीं, वरन मेरी जन्मस्थली व कर्म भूमि भी अयोध्या है। सभी धर्मों के लोगों को अपने इष्ट देवों पर गर्व करना चाहिए।

रामकथा के पहले रचयिता वाल्मीकि ने लिखा है। उन्होंने लिखा है-

“रामो विग्रहवान् धर्म:” अर्थात राम धर्म है और धर्म ही राम।

यानी राम जो करते है वह धर्म हो जाता है इससे धर्म की व्याख्या होती है।

उन्होंने आगे लिखा कि मैं धर्म के पाखंड का और धर्म के सहारे राजनीतिक लाभ लेने के हथकंडे का विरोधी हूं। मैं व्यक्तिगत जीवन मे न कोई व्रत रखता हूं और न ही पूजा पाठ। हां रामभक्त हनुमान जी का हृदय में स्थान है व उन्हीं को रोज याद कर अपना प्रत्येक दिन व्यतीत करता हूं। ईश्वर के प्रति भक्ति और आस्था मुझमे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *