forty passengers injured in collision between two buses on Yamuna Expressway in Mathura

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सवारियों से भरी दो बसों में आमने-सामने की टक्कर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो बसें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में 40 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बसों को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया है। 

हादसा राया कट के पास यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-110 पर तड़के करीब 3 बजे हुआ। यहां दो बसें आमने-सामने टकरा गईं। शोर सुनकर राहगीर रुक गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बसों से बाहर निकाला। इसके बाद घायल 40 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। 

बताया गया कि एक बस नोएडा से धौलपुर जा रही थी। वहीं दूसरी बस इटावा से नोएडा जा रही थी। कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता लगभग शून्य थी। इसी कारण हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों बसों को एक्सप्रेसवे से किनारे कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें